बरेली: कांग्रेस महानगर कमेटी ने कैंट विधानसभा में निकाली महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के 3,4,5,6,7 वार्ड में भाजपा भगाओ- महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा के दौरान सभी कांग्रेसियों ने कैंट स्थित धोपेश्वर नाथ मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। पदयात्रा में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने लोगों से संवाद कर कांग्रेस की नीतियों …

बरेली, अमृत विचार। महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के 3,4,5,6,7 वार्ड में भाजपा भगाओ- महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा के दौरान सभी कांग्रेसियों ने कैंट स्थित धोपेश्वर नाथ मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। पदयात्रा में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने लोगों से संवाद कर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। अजय शुक्ला के आवास पर एक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें 1 दिसम्बर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मुरादाबाद में होने वाली रैली तथा आगामी 26 नवम्बर संविधान दिवस पर कांग्रेस पार्टी द्वारा बृहद स्तर पर सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई।

इस मौके पर प्रदेश सचिव एवं महानगर प्रभारी अजय सारस्वत सोनी, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, मुजाहिद हसन खां, हाजी इस्लाम बब्बू, योगेश जौहरी, हर्षित दुबे, विजय मौर्य, नाहीद सुल्ताना, पारस शुक्ला, बिलाल कुरैशी, हाजी जुबैर, धर्मेश कौशल, धीरज दीक्षित, कादिर खान, मुन्ना कुरैशी, सुरेंद्र सोनकर, अजय यादव, पंकज शर्मा, रवि शुक्ला, सुचित्रा सिंह, कुमकुम शर्मा मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी आज शहर में
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, विधानसभा क्षेत्रों के दावेदारों पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व लोकसभा एवं विधानसभा के प्रत्याशियों की 25 नवंबर को समय सुबह 11 बजे शाहमतगज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक होगी। जिसमें आगामी 1 दिसंबर को मुरादाबाद में होने जा रही प्रियंका गांधी की रैली की तैयारियों को लेकर एवं सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की जायेगी।

जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश के सह प्रभारी तौकीर आलम, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मंडल प्रभारी अरशद अली गुड्डू , प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी जितेंद्र कश्यप उपस्थित रहेंगे। वही बताया जा रहा है कि मुरादाबाद में होने वाली रैली के दौरान प्रियंका गांधी कई दावेदारों के नाम का एलान कर सकती है।

संबंधित समाचार