बरेली: जल्द चमकेंगी जंक्शन और बड़े डाकघर से चौकी चौराहा रोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोमवार को स्मार्ट सिटी के तहत मेजर रोड की तमाम महत्वपूर्ण सड़कों का काम शुरू होने से शहर में खस्ताहाल सड़कों पर लंबे समय से हिचकोले खा ही जनता को शीघ्र ही राहत मिलने की उम्मीद है। करीब 61 करोड़ से शुरू हुई इन सड़कों के निर्माण के बाद बड़े डाकघर से …

बरेली, अमृत विचार। सोमवार को स्मार्ट सिटी के तहत मेजर रोड की तमाम महत्वपूर्ण सड़कों का काम शुरू होने से शहर में खस्ताहाल सड़कों पर लंबे समय से हिचकोले खा ही जनता को शीघ्र ही राहत मिलने की उम्मीद है। करीब 61 करोड़ से शुरू हुई इन सड़कों के निर्माण के बाद बड़े डाकघर से चौकी चौराहा और जंक्शन रोड का भी हॉटमिक्स से निर्माण होना है। बुधवार को इन सड़कों को चमकाने का काम प्रारंभ हो गया है। इंजीनियरों का कहना है कि इस रोड के काम को अतिशीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में काफी राहत मिल सके।

ट्रंक सीवर लाइन बिछाने सहित दूसरे तमाम कामों के चलते शहर के मुख्य सड़कों की दशा काफी समय से खराब है। तहसील से जंक्शन की तरफ भी रोड काफी खराब पड़ी हुई है। यहां कई जगहों पर खतरनाक गड्ढे होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। इन सड़कों के निर्माण न होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

जंक्शन रोड पर ट्रंक सीवर लाइन बिछाए जाने के बाद से रोड की स्थिति अब तक सुधर नहीं सकी थी। इसके अलावा चौकी चौराहा से सर्किट हाउस चौराहा होते हुए बड़े डाकघर तक की भी सड़क भी काफी समय से दुरुस्त नहीं कराई गई थी। इसके अलावा चौकी चौराहा से पटेल चौक तक की सड़क का भी काम शुरू करा दिया गया है।

बुधवार को बड़े डाकघर से चौकी चौराहा की तरफ रोड का हाटमिक्स निर्माण प्रारंभ हो गया है। सहायक अभियंता सुशील सक्सेना के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने इस कामों को निरीक्षण भी किया। इंजीनियरों ने सड़कों का काम जल्द गुणवत्तापूर्वक जल्द पूरा कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार