पूजा हेगड़े का अधूरा सपना हुआ पूरा, अब बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी एक्ट्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करती नजर आएंगी। पूजा हेगड़े का एक अधूरा सपना अब पूरा हो गया है। एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अपने सपनों को आखिरकार पूरा कर लिया है। देश के बड़े सुपरस्टार्स के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहीं ‘द …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करती नजर आएंगी। पूजा हेगड़े का एक अधूरा सपना अब पूरा हो गया है। एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अपने सपनों को आखिरकार पूरा कर लिया है।

देश के बड़े सुपरस्टार्स के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहीं ‘द मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अपने सपनों को आखिरकार पूरा कर लिया है। पूजा हेगड़ ने सोशल मीडिया पर अमिताभ के साथ अपनी कैंडिड फोटो साझा की और कैप्शन दिया कि आखिरकार उन्हें अमिताभ के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस तस्वीर में, अमिताभ बच्चन फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं, वहीं पूजा कैजुअल आउटफिट पहने हुए हंसते हुए दिखाई दे रही हैं।

इस तस्वीर में, बिग बी  ग्रे मूछों में सस्पेंडर्स के साथ फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं, वहीं पूजा कैजुअल आउटफिट पहने हुए हंसते हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर से फैंस ने उनके कोलाब्रोशन को लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया है।  पूजा हेगड़े के ऑनलाइन फैंस  भारी तादात में हैं  और वे इसे देखकर प्यार और  जिज्ञासा से भर गए हैं। हमें इस प्रॉजेक्ट के बारे में अधिक जानकारी पाने का बेसब्री से इंतजार है।

पढ़ें- वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

पूजा हेगड़े थालापती विजय की ‘बीस्ट’, चिरंजीवी और राम चरण के साथ ‘आचार्य’ , प्रभास के साथ ‘राधे श्याम’ सलमान खान की ‘भाईजान’ और रणवीर सिंह के साथ ‘सर्कस’ में भी नज़र आएंगी।

संबंधित समाचार