हरदोई: ठगों ने वृद्ध को बनाया निशाना, ठगे 7 हजार रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कछौना (हरदोई)। जिले के संडीला कोतवाली इलाके में शातिर ठगों ने कछौना कोतवाली इलाके के रहने वाले एक वृद्ध को गुरुवार की दोपहर अपना निशाना बनाया। साथ ही वृद्ध से 7 हजार रुपये ठग कर उसे सड़क किनारे उतारकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार कछौना कोतवाली इलाके के हथौड़ा गांव निवासी गेन्दन लाल पुत्र …

कछौना (हरदोई)। जिले के संडीला कोतवाली इलाके में शातिर ठगों ने कछौना कोतवाली इलाके के रहने वाले एक वृद्ध को गुरुवार की दोपहर अपना निशाना बनाया। साथ ही वृद्ध से 7 हजार रुपये ठग कर उसे सड़क किनारे उतारकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार कछौना कोतवाली इलाके के हथौड़ा गांव निवासी गेन्दन लाल पुत्र जगन्नाथ अपने बेटे सरवन की ससुराल रहीमाबाद के तरौना गांव गया हुआ था। वहां से वह वापस निजी बस से संडीला तक आया। पीड़ित के मुताबिक संडीला में वह बस से उतर लिया। उसके पास 7 रुपये थे।

इसी बीच एक युवक उसके पास आया और उससे पूछा कि कहां जाओगे उसने जब बताया कि वह कछौना जाएगा तो कहां हम भी वही जा रहे हैं और यह कहकर उसको अपने साथ ले आया। संडीला चौराहे से कुछ दूरी के आगे एक निजी वाहन खड़ा था। उसमें पहले से चार लोग बैठे थे। वह वृद्ध को लेकर उसी गाड़ी में बैठ गया।

पढ़ें: सीतापुर: चुनावी शंखनाद के साथ जीत का मंत्र दे गए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

पीड़ित के मुताबिक वाहन कुछ दूर ही चला था तो उसी युवक ने बताया कि आगे पुलिस द्वारा चेकिंग हो रही है। सभी लोग अपने-अपने पैसे निकाल कर एक जगह पर रख दें। पीड़ित के मुताबिक उसने भी अपने 7 हजार रुपए निकाले और उसी युवक को दे दिए। कुछ समय बाद युवक ने एक लिफाफा उसको दिया और कहा इसमें पैसे हैं। इसके बाद उसको लखनऊ रोड पर आंसू सराय तिराहे के पास निजी वाहन से नीचे उतारकर भाग निकले। गेंदनलाल ने जब लिफाफा खोला तो उसमें पैसों की जगह कागज भरे हुए थे।

संबंधित समाचार