कांग्रेस के कारण जेवर हवाई अड्डा परियोजना नहीं चढ़ सकी परवान : मायावती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना का श्रेय लेने का प्रयास करते हुये बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि कांग्रेस के असहयोग के चलते उनकी सरकार में ये योजनाएं परवान नहीं चढ़ सकी। जबकि पहले सपा और अब भाजपा सरकार के ढिलमुल रवैये के कारण परियोजनाओं के शिलान्यास में गैर जरूरी …

लखनऊ। जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना का श्रेय लेने का प्रयास करते हुये बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि कांग्रेस के असहयोग के चलते उनकी सरकार में ये योजनाएं परवान नहीं चढ़ सकी। जबकि पहले सपा और अब भाजपा सरकार के ढिलमुल रवैये के कारण परियोजनाओं के शिलान्यास में गैर जरूरी देरी हुई।

मायावती ने गुरुवार को ट्वीट किया “ बीएसपी सरकार गौतमबुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में ताज इण्टरनेशनल एयरपोर्ट व एविएशन हब व नोएडा से बलिया तक 8-लेन की गंगा एक्सप्रेस-वे आदि परियोजनाओं की मार्फत यूपी में रोजगार व विकास को नया आयाम दे रही थी, लेकिन पूरी तैयारी के बावजूद कांग्रेस सरकार ने अड़ंगा लगाकर असहयोग किया। उन्होने कहा “ पहले सपा व अब भाजपा सरकार का कार्यकाल गुजरने के लगभग एक दशक बाद इन महत्त्वाकांक्षी योजनाओं का शिलान्यास हुआ है, जबकि विकास के ऐसे कामों को समय से शुरू होकर पूरा भी हो जाना चाहिए था।

पढ़ें: बाराबंकी: जैदपुर कस्बे में हुआ मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन

किन्तु अब चुनाव के समय इसकी नींव रखे जाने पर सरकार की नीयत व नीति पर शक उठना स्वाभाविक। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने बसपा को सही मायनों में उत्तर प्रदेश के विकास और गरीबी बेरोजगारी के उन्मूलन के प्रति संवेदनशील बताते हुये कहा “ बिना उचित मुआवजा व पुनर्वासन के भूमि अधिग्रहण के प्रति माननीय कोर्ट ने भी नाराजगी जाहिर कर इस सम्बंध में कड़े निर्देश दिए हैं।

सरकार चाहे किसी की हो, बीएसपी यूपी की गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन व पलायन से मुक्ति की हमेशा पक्षधर व प्रदेश के समग्र विकास की समर्थक रही है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का भूमिपूजन व शिलान्यास किया और कहा कि पहले की सरकारों ने जिस उत्तर प्रदेश को अभाव और अंधकार में बनाए रखा, पहले की सरकारों ने जिस उत्तर प्रदेश को हमेशा झूठे सपने दिखाए। वहीं उत्तर प्रदेश आज राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय छाप छोड़ रहा है।

संबंधित समाचार