अयोध्या: दहेज में बुलेट न मिलने पर बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, जानें फिर क्या हुआ?
अयोध्या। थाना पूराकलंदर क्षेत्र में दहेज में बुलेट की मांग पूरी न करने पर वर पक्ष के निकाह से इन्कार करने का मामला सामने आया है। लड़की वाले अपाचे बाइक देने को राजी थे, लेकिन दूल्हा दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पर अड़ गया और बारात लेकर नहीं पहुंचा। वधू पक्ष द्वारा वर पक्ष …
अयोध्या। थाना पूराकलंदर क्षेत्र में दहेज में बुलेट की मांग पूरी न करने पर वर पक्ष के निकाह से इन्कार करने का मामला सामने आया है। लड़की वाले अपाचे बाइक देने को राजी थे, लेकिन दूल्हा दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पर अड़ गया और बारात लेकर नहीं पहुंचा। वधू पक्ष द्वारा वर पक्ष को मनाने का सिलसिला जारी था। पुलिस में किसी भी तरह की शिकायत नहीं दी गई।
मामला पिपरताल के पास का है। युवती का निकाह हैदरगंज के युवक से तय हुआ था। 25 को ही निकाहनामा पढ़ा जाना था। लड़के वालों ने निकाह में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की थी, लेकिन लड़की वालों ने बुलेट खरीदने की असमर्थता जता दी थी। इसके बाद लड़की वालों ने अपाचे बाइक देने पर वर पक्ष को मना लिया था। सहमति बनने के बाद जब बारात आने का समय हुआ तब लड़के वालों ने बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने के चलते शादी करने से इनकार कर दिया है।
मामले की जानकारी होते ही घर व क्षेत्र में सभी लोग भौचक्के रह गए। लड़की के पिता का कहना है कि हमारी तरफ से लड़के को अपाचे बाइक देने की बात पर सहमति बनी थी, लेकिन जब बरात लाने का वक्त हुआ तो लड़के वालों की तरफ से बुलेट बाइक की मांग की जाने लगी। जब हमने देने पर असमर्थता जताई, तो लड़के वालों ने निकाह से इन्कार कर दिया। खबर लिखे जाने मुस्लिम पक्ष के लोग बैठक कर मामले को सुलझाने में लगे हुए थे।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस के कारण जेवर हवाई अड्डा परियोजना नहीं चढ़ सकी परवान : मायावती
