मायावती को बड़ा झटका, बसपा विधानमंडल दल के नेता शाह आलम ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के विधायक दल के नेता और आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जमाली बसपा की अध्यक्ष मायावती को गुरुवार को दिये इस्तीफे में आपसी अविश्वास को पार्टी छोड़ने की मुख्य वजह …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के विधायक दल के नेता और आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जमाली बसपा की अध्यक्ष मायावती को गुरुवार को दिये इस्तीफे में आपसी अविश्वास को पार्टी छोड़ने की मुख्य वजह बताया है।

सूत्रों के अनुसार जमाली जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम सकते हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जमाली का पार्टी छोड़ना, बसपा के लिये करारा झटका माना जा रहा है। बुधवार को आजमगढ़ की ही सगड़ी विधानसभा सीट से बसपा की विधायक वंदना सिंह ने भी पार्टी छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। उल्लेखनीय है कि जमाली ने बसपा के टिकट पर मुबारकपुर सीट से 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

पढ़ें: कांग्रेस के कारण जेवर हवाई अड्डा परियोजना नहीं चढ़ सकी परवान : मायावती

इस्तीफे में उन्होंने मायावती के प्रति आभार व्यक्त करते हुये गत 21 नवंबर को उनके साथ बैठक के दौरान व्यक्त किये गये अविश्वास से खुद को आहत बताया। जमाली ने कहा कि पार्टी ने उन्हें दो विधानसभा चुनाव और 2014 के लोकसभा चुनाव में टिकट देकर उन पर भरोसा जताया था। लेकिन पिछली बैठक के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि पार्टी प्रमुख के प्रति उनके विश्वास में खासी कमी आयी है। इससे आहत होने को मुख्य वजह बताते हुये जमाली ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 250 ग्राम मार्फीन बरामद

संबंधित समाचार