बरेली: कल जंक्शन का निरीक्षण कर सकते है एडीआरएम, तैयारियों में जुटे अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम (ऑपरेटिंग) सीनियर डीएसओ और सीनियर डीओएम के साथ बरेली जंक्शन पर निरीक्षण के लिए पहुंच सकते है। बरेली जंक्शन के निरीक्षण के साथ ही वह इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। एडीआरएम के जंक्शन आने की सूचना पर गुरुवार को पूरे दिन सेफ्टी …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम (ऑपरेटिंग) सीनियर डीएसओ और सीनियर डीओएम के साथ बरेली जंक्शन पर निरीक्षण के लिए पहुंच सकते है। बरेली जंक्शन के निरीक्षण के साथ ही वह इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। एडीआरएम के जंक्शन आने की सूचना पर गुरुवार को पूरे दिन सेफ्टी यंत्रों की जांच की जाती रही।

सुबह करीब 11 बजे तक पहुंचेंगे जंक्शन
रेलवे अधिकारियों की माने तो मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम मानसिंह मीना सीनियर डीएसओ और सीनियर डीओएम के साथ सुबह करीब 9 बजे मुरादाबाद से बरेली जंक्शन के लिए रवाना होंगे। इसके बाद करीब डेढ़ से दो घंटे बाद ही वह बरेली जंक्शन पर पहुंच जाएंगे। यहां पहुंचने के बाद पहले वह सेफ्टी यंत्रों का निरीक्षण करेंगे। बाद में परिचालन के बारे में भी जानकारी लेंगे। निरीक्षण कार्य पूरा होने के बाद वह इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे।

पुराने मामले भी उखड़ सकते है
यूनियन नेताओ की माने की माने तो एडीआरएम के बरेली जंक्शन पहुंचने के बाद कुछ पुराने मामले भी उखड़ सकते है। बीते दिनों से तमाम मामलों पर जांच चल रही है। उनकी जांच अभी तक पूरी नहीं होने की वजह से कर्मचारियेां में काफी रोष है। जिसको लेकर वह भी एडीआरएम समेत अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर सकते है।

संबंधित समाचार