भाजपा के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं : मोहसिना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवाई अपने पैतृक निवास बड़ागांव में ग्रामीणों से मुलाकात कर हालचाल जाना इस दौरान जनपद के कांग्रेसियों का जमवाड़ा रहा तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्रीय लोगों से चर्चा की। कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवाई ने कहा कि हमारा देश कौमी एकता …

बाराबंकी। गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवाई अपने पैतृक निवास बड़ागांव में ग्रामीणों से मुलाकात कर हालचाल जाना इस दौरान जनपद के कांग्रेसियों का जमवाड़ा रहा तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्रीय लोगों से चर्चा की। कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवाई ने कहा कि हमारा देश कौमी एकता का देश है। आज मुल्क के लिए फिरकापरस्ती सबसे बड़ा खतरा है। इससे रोकने की जरूरत है।

लेकिन फिरकापरस्त ताकतें देश और प्रदेश को बर्बाद करना चाहती है। भाजपा के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है। वह सिर्फ धर्म और जाति की राजनीति करती है। किसान, मजदूर और गरीब से भाजपा का कोई मतलब नहीं है। पिछली कांग्रेस सरकार में जनता से किए गये सभी वायदों को पूरा किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री काफी दिनों बाद अपने पैतृक निवास आयी थी जिनका जनपदवासियों ने गर्व के साथ स्वागत किया।

जैदपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया साथियों सहित मुलाकात की और सियासत में आगे बढ़ने का आशीर्वाद लिया।बड़ागांव कोठी पर सैकड़ों समर्थकों की भीड़ को पूर्व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव फवाद किदवई, प्रत्येक मिलने आने वालें का स्वागत करते देखा गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री से मिलकर कुशल क्षेम पूछने वालों में मुख्य रूप से पूर्व राज्यसभा सदस्य ए.पी.गौतम, तनुज पुनिया, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, सिकन्दर अब्बास रिजवी, महबूब उर रहमान किदवई, के.सी.श्रीवास्तव, प्रधान रामानुज यादव, प्रेमनरायण मिश्रा, प्रेमनरायण शुक्ला, पंकज शुक्ला, सईद अहमद,तैयब किदवई, अरशद इकबाल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: स्मृति ईरानी के दौरे को लेकर अधिकारी जुटे तैयारियों में…

संबंधित समाचार