भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बना अपराध में नम्बर एक : आराधना मिश्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भाजपा सरकार के संरक्षण में उत्तर प्रदेश अपराध के मामले में नम्बर एक बन गया है। मथुरा में बेटी के साथ गैंगरेप से योगी राज की बदहाल कानून व्यवस्था का असली चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने मथुरा के कोसींकला में दरोगा की परीक्षा देकर वापस …

लखनऊ। भाजपा सरकार के संरक्षण में उत्तर प्रदेश अपराध के मामले में नम्बर एक बन गया है। मथुरा में बेटी के साथ गैंगरेप से योगी राज की बदहाल कानून व्यवस्था का असली चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने मथुरा के कोसींकला में दरोगा की परीक्षा देकर वापस आ रही बेटी के साथ गैंगरेप की घटना पर योगी सरकार निशाना साधने हुए तीखी प्रतिक्रया व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिन पर दिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं। बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में कोई दिन ऐसा नहीं जाता है जब महिलाओं के साथ घटनाएं न घटित हों। यह घटना दिखाती है कि प्रदेश में दिन में भी महिलाओं का ​घरों से निकलना सुरक्षित नहीं रहा।

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को प्रदेश अपराध का जंगलराज और महिलाओं पर अत्याचार दिखाई नही देता है। कारण स्पष्ट है कि सरकार की नीयत ही महिला विरोधी है। यही नारी ​शक्ति 2022 में दुर्गा बनकर भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर अत्याचार का संहार करेगी।

विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए मीना मंच ने बनाए पोस्टर

आगामी 27 नवंबर को शत प्रतिशत युवाओं को मतदाता बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान द्वारा नगर क्षेत्र के किला में मीना मंच की छात्राओं द्वारा जागरूकता संदेश के माध्यम से अभिभावकों तक संदेश देने के लिए अभियान चलाया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-शीतकालीन सत्र की तैयारी में कांग्रेस, किसान आंदोलन, महंगाई, चीन की आक्रमकता और पेगासस के मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्लान

संबंधित समाचार