बरेली: बिजली विभाग के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन
बरेली, अमृत विचार। बिजली विभाग की लापरवाही से नवाबगंज भदपुरा ब्लाक के नौगमा भगवंतपुर में करंट से झुलसी महिला के मामले में गुरुवार को पैनी नजर सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार सैकड़ों ग्रामीणों के साथ नवाबगंज तहसील पहुंची। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और बिजली विभाग की लापरवाही का हवाला देते हुए कहा …
बरेली, अमृत विचार। बिजली विभाग की लापरवाही से नवाबगंज भदपुरा ब्लाक के नौगमा भगवंतपुर में करंट से झुलसी महिला के मामले में गुरुवार को पैनी नजर सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार सैकड़ों ग्रामीणों के साथ नवाबगंज तहसील पहुंची। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और बिजली विभाग की लापरवाही का हवाला देते हुए कहा कि घटना के तीन दिन बाद भी बिजली विभाग ने कोई भी सुध नहीं ली।
अध्यक्ष ने कहा, हाई टेंशन लाइन हटाए जाने को लेकर ग्रामीण काफी संख्या से मांग करते आ रहे हैं पर विभाग बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा। ऐसे में लगातार घटनाएं हो रही हैं। अध्यक्ष ने कहा, कि करंट से झुलसी महिला की हालत लगातार गंभीर बनी हुई्, पर विभाग अभी भी तमाशाबीन है। कहा कि बिजली विभाग की मनमानी पर संस्था खामोश नहीं बैठेगी। पीडि़ता को हर्जाना और हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग है, पर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो विभाग पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए धरने पर बैठने पर मजबूर होगें।
अध्यक्ष ने कहा अब ऐसी मनमानी विभाग की सही नहीं है। जांच के नाम पर विभाग स्वयं को निर्दोष होने का सर्टिफिकेट देता आया है और सारी कमी जनता के सिर पर थोप दी जाती है। विभाग की मनमानी के खिलाफ बड़ा आंदोलन तैयार हो सकता है। बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर नवाबगंज क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है। विभाग के खिलाफ कानूनी व दंडात्मक कार्यवाही को लेकर संस्था कभी पीछे नहीं हटेगी।
