बरेली: प्रियंका गांधी की रैली को लेकर हुई बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रियंका गांधी की रैली को लेकर गुरुवार को शाहमतगंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और संचालन जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा और जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस कमेटी के …

बरेली, अमृत विचार। प्रियंका गांधी की रैली को लेकर गुरुवार को शाहमतगंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और संचालन जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा और जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस कमेटी के सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी तौकीर आलम पहुंचे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मंडल प्रभारी अरशद अली गुड्डू, जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप भी मौजूद रहे। बैठक में सदस्यता अभियान और आगामी 1 दिसंबर को मुरादाबाद में होने जा रही प्रियंका गांधी की रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। तौकीर आलम ने कहा की प्रियंका गांधी की 1 दिसंबर को मुरादाबाद में होने जा रही प्रतिज्ञा रैली ऐतिहासिक रैली होगी।

बैठक में पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, जनपद प्रभारी जितेंद्र कश्यप, कृष्ण कांत शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल गंगवार, ताराचंद चौधरी, जिला महासचिव जिया उर रहमान, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव जुनैद हसन एडवोकेट, राजन उपाध्याय, हरीश गंगवार, वसीम अकरम, महावीर प्रसाद गुप्ता, नीतू गौरव, अनीता मनचंदा, उरूज फातमा, मनोज शर्मा, बसंत सिंह चौहान, सुरेश बाल्मीकि, सरदार खां, पाकीजा खान आदि मौजूद रही।

संबंधित समाचार