जम्मू-कश्मीर: सेना ने राजौरी में आतंकवादियों की घुसपैठ का प्रयास किया विफल, एक पाकिस्तान आतंकी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। सेना ने जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के भिम्बर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादियों की घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया है और एक आतंकवादी को मार गिराया है। जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने आज यहां बताया कि कल देर रात पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों ने …

जम्मू। सेना ने जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के भिम्बर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादियों की घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया है और एक आतंकवादी को मार गिराया है। जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने आज यहां बताया कि कल देर रात पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों ने भिम्बर गली में नियंत्रण रेखा से भारतीय क्षेत्र में घुसने प्रयास किया।

उन्होंने कहा, “भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया और एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है।” प्रवक्ता ने बताया कि एक आतंकवादी का शव हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है।

इसे भी पढ़ें…

रूस के साइबेरिया में कोयला खदान में लगी आग, 52 लोगों की मौत

संबंधित समाचार