यूपी की कानून व्यवस्था सामूहिक दुष्कर्म का शिकार: अखिलेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मथुरा में प्रतियोगी परीक्षा से लौट रही युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को शर्मनाक बताते हुये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ही सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गयी है। अखिलेश ने गुरुवार को ट्वीट किया “ उप्र में दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर लौट रही …

लखनऊ। मथुरा में प्रतियोगी परीक्षा से लौट रही युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को शर्मनाक बताते हुये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ही सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गयी है।

अखिलेश ने गुरुवार को ट्वीट किया “ उप्र में दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर लौट रही एक युवती के साथ गैंगरेप व उस पीड़िता के जहर खाने की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है। संवेदनहीन भाजपा सरकार बताए कि इस अपराध के दोषियों का एनकाउंटर कब होगा। उप्र में कानून-व्यवस्था ही सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गयी है।

पढ़ें: रायबरेली: शिवगढ़ में पर्यटन थाना, टूरिस्टों से संवाद स्थापित करेंगे पुलिसकर्मी

गौरतलब है कि पिछले मंगलवार को दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर आगरा से लौट रही युवती के साथ कार में दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आयी थी। मानवाधिकार आयोग ने इस घटना पर गंभीर रूख अपनाते हुये पुलिस को इस मामले की की पड़ताल के आदेश दिये हैं।

लखनऊ: दिव्यांगजनों के लिए 27 नवंबर को लगेगा विशेष शिविर

दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण-पत्र तथा दो फोटो साथ में लाना अनिवार्य होगा। महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने बताया कि दिव्यांगजनों के पुनर्वासन के लिए विशाल समर्थ दिव्यांगजन शिविर का आयोजन 27 नवंबर को सुबह 10 बजे से पुरानी चुंगी स्थित अवस्थी लान में किया जा रहा है। इसमें दिव्यांगजनों को उनकी सुविधा अनुरूप विशेष रूप से निर्मित चलित दुकानें, ट्राइसाइकिल/सहायक उपकरण, स्मार्ट फोन और कंबल आदि का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा