15वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का आगाज शनिवार से, सिनेमा जगत की हस्तियों का लगेगा जमावड़ा
अयोध्या। राम की नगरी में आयोजित होने वाले 15वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शनिवार व रविवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के अशफाक-बिस्मिल सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। फिल्मों का दो दिवसीय मेला इस बार सितारों से भी सजा नजर आएगा। उद्घाटन दिन में 11 बजे …
अयोध्या। राम की नगरी में आयोजित होने वाले 15वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शनिवार व रविवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के अशफाक-बिस्मिल सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। फिल्मों का दो दिवसीय मेला इस बार सितारों से भी सजा नजर आएगा।
उद्घाटन दिन में 11 बजे होगा। आईटीआई में आयोजित होने वाला यह सिनेमा समारोह अपने आप में इसलिए भी अनोखा है कि इस वर्ष चौरी-चौरा जनविद्रोह शताब्दी वर्ष और आजादी का 75वां वर्ष चल रहा है। लिहाजा बन रही फीचर फिल्म 1922 प्रतिकार चौरा-चौरा का कुछ अंश समारोह में विशेष रूप से दिखाया जाएगा।
पढ़ें: कृषि कानून की वापसी मजबूरी का नहीं बल्कि पीएम का साहसिक फैसला: सतीश द्विवेदी
गौरतलब है कि 15वें अयोध्या फिल्म की शुरुआत अवाम का सिनेमा की ओर से 2009 में बनाई गई पद्मश्री मोहम्मद शरीफ पर दस्तावेजी फिल्म से होगी। सूबे के सबसे पुराने फिल्म समारोह को भव्यता देते हुए सिनेमा जगत के चर्चित चेहरों को शामिल करते हुए इसका सरोकारी स्वरूप भी बरकरार रखने की कोशिश की जा रही है। वहीं आयोजन के दौरान फिल्मों के अलावा सांस्कृतिक समारोह आयोजन की भव्यता को चार चांद लगाएंगे।
कृषि कानून की वापसी मजबूरी का नहीं बल्कि पीएम का साहसिक फैसला: सतीश द्विवेदी
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्रप्रभार) सतीश द्विवेदी ने कहा है कि नये कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा प्रधानमंत्री का बेहद साहसिक फैसला है न कि कुछ विधानसभाओं में चुनावों की मजबूरी का परिणाम। यहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यक्रम में शिरकत करने आये प्रदेश मंत्री सतीश द्विवेदी ने बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा से साहसिक निर्णयों के लिए जाने जाते हैं और जिन कृषि कानूनों पर किसानों के कुछ वर्गों की सहमति नहीं बन पा रही थी उस असहमति को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने कानून वापस लेकर लोकतांत्रिक मर्यादा को उस ऊंचाई को निर्धारित किया है जो किसी भी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लिए दुर्लभ होती है।
