बरेली: परचून की दुकान चलाने के साथ बेचता था ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन, ड्रग विभाग ने धर दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को ड्रग विभाग ने कैंट इलाके से भारी मात्रा में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किए है। इन इंजेक्शनों का धंधा करने वाले आरोपी संजय केसरवानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का प्रयोग जानवरों को लगाकर अतिरिक्त दूध निकालने में किया जाता है। हानिकारक …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को ड्रग विभाग ने कैंट इलाके से भारी मात्रा में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किए है। इन इंजेक्शनों का धंधा करने वाले आरोपी संजय केसरवानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का प्रयोग जानवरों को लगाकर अतिरिक्त दूध निकालने में किया जाता है। हानिकारक होने की वजह से इसे पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में आरोपी संजय कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

करीब 430 बायल हुई बरामद
दरअसल, ड्रग विभाग को सूचना मिली कि कैंट सदर बाजार में संजय नाम का व्यक्ति ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का धंधा करता है। सूचना पर विभाग की टीम छापेमारी के लिए पहुंची। ड्रग इंस्पेक्टर विवेक कुमार सिंह ने बताया कि संजय के घर पर छापेमारी के दौरान कुछ पेटियां बरामद की गई। जिसमें करीब 430 ऑक्सीटोसिन की बायल थी।

एक बॉलय में लगभग 100 एम इंजेक्शन था। जिनकी कीमत लगभग 20000 रुपए बताई जा रही है। फिलहाल टीम ने सभी बायल को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। लैब की रिपोर्ट आते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

परचून की दुकान चलाता है संजय
इंस्पेक्टर विवेक ने बताया कि आरोपी संजय की कैंट इलाके में ही वह एक परचून की दुकान संचालित करता है। दुकान से कुछ ही दूरी पर उसका घर है। घर से ही वह लोगों को ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन को बेचा करता था।

हालांकि चर्चा यह भी है कि कई लोग उससे दुकान पर भी इंजेक्शन मांगने आया करते थे। फिलहाल टीम उससे पूछताछ कर रही है। छापेमारी के दौरान सहायक आयुक्त ड्रग्स संजय कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर विवेक कुमार और बबीता रानी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़े-

बरेली: खाना बनाने को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने गोली मारकर कर दी हत्या

संबंधित समाचार