दो दिसंबर को मुरादाबाद आएंगी प्रियंका गांधी, जनसभा को करेंगी संबोधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार।  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की एक दिसंबर को होने वाली जनसभा अब दो दिसंबर को होगी। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार में होने वाली जनसभा अब एक की बजाय दो दिसंबर को होगी। दिन में …

मुरादाबाद, अमृत विचार।  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की एक दिसंबर को होने वाली जनसभा अब दो दिसंबर को होगी।

जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार में होने वाली जनसभा अब एक की बजाय दो दिसंबर को होगी। दिन में 11 बजे वह जनता और कार्यकताओं की जनसभा को संबोधित करेंगी।

बता दें कि 15 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रियंका गांधी की पदाधिकारी प्रतिज्ञा संवाद सम्मेलन आयोजित थी। जिसमें उन्हें तीन मंडलों के बारह जिले के ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों से संवाद करना था। लेकिन उसी दिन प्रियंका गांधी की तबीयत बिगड़ने की बात कहकर उनका आना टल गया था। बाद में हरियाणा से पार्टी के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पदाधिकारियों से संवाद कर प्रियंका की प्रतिज्ञा गिनाकर विधानसभा चुनाव में जीत के लिए जुटने का आह्वान किया था।

संबंधित समाचार