बरेली: SSP ऑफिस में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, रस्सी डाल कसने लगी गला, बोली- देवर की लगन आ रही है, खुदकुशी करना चाहती हूं
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में एक महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। महिला ने कार्यालय के जनसुनवाई केंद्र के बाहर जाकर गले में रस्सी डाली और शोर मचाते हुए कसने लगी। गले में रस्सी देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। महिला जोर-जोर से चीख चिल्ला …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में एक महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। महिला ने कार्यालय के जनसुनवाई केंद्र के बाहर जाकर गले में रस्सी डाली और शोर मचाते हुए कसने लगी। गले में रस्सी देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया।
महिला जोर-जोर से चीख चिल्ला रही थी। बाद में उन्होंने उससे पूछताछ की तो पता चला कि महिला का अपने देवर के साथ प्रेम प्रसंग है। मगर आज उसकी लगन का कार्यक्रम है। मगर वह उससे शादी करना चाहती है। मगर परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं। इसलिए वह खुदकुशी करना चाहती है।
महिला के पति की हो चुकी है डेथ
मूल रूप से इज्जतनगर के एक गांव की रहने वाली महिला शुक्रवार सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंची। वहां जाकर उसने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया। पूछाताछ में उसने बताया कि उसके पति की करीब एक वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत गई।
आरोप है कि तब से महिला का 19 वर्षीय देवर उसे अपने साथ रखता है। शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। मगर अब वह शादी कर रहा है। शुक्रवार यानि 26 नवंबर को उसकी लगन का कार्यक्रम भी है। जब महिला ने परिवार वालों से शादी की बात कही तो उन्होंने उसे घर से भगा दिया। जिसकी वजह से वह मरना चाहती है।
एसएसपी ने भेज दिया महिला थाने
गले में रस्सी डालने के बाद किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। उसे समझाबुझाकर पूछताछ शुरू की। मगर वह देवर के साथ अपनी शादी की बात पर अड़ी रही। मामले की जानकारी जब एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को हुई तो उन्होंने महिला को महिला थाने के लिए भेज दिया।
चर्चा है, पड़ोस का रहने युवक है इसका देवर
एसएसपी कार्यालय में हंगामे के बाद लोगों में चर्चा है कि महिला के पति की मौत के बाद उसके पड़ोसी लड़के से प्रेम प्रसंग हो गया था। तब से वह उसे अपना देवर बताती है। तो वहीं कुछ लोग प्रेमी को उसका असली देवर बता रहे है। हालांकि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़े-
बरेली: परचून की दुकान चलाने के साथ बेचता था ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन, ड्रग विभाग ने धर दबोचा
