रायबरेली: डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। संविधान दिवस पर जिले में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों ने संविधान की रक्षा की शपथ ली। बचत भवन में सीडीओ प्रभास कुमार ने सभी को शपथ दिलाई। महराजगंज ब्लॉक सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ली। सहायक …

रायबरेली। संविधान दिवस पर जिले में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों ने संविधान की रक्षा की शपथ ली। बचत भवन में सीडीओ प्रभास कुमार ने सभी को शपथ दिलाई। महराजगंज ब्लॉक सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ली। सहायक विकास अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी को लागू किए गए सविधान के स्वरूप सही मार्ग पर चलना है।

इस अवसर पर राजीव त्यागी (एपीओ मनरेगा), आशुतोष श्रीवास्तव (लेखाकार), विकास श्रीवास्तव (वरिष्ठ लिपिक), शोभित सिन्हा(ऑपरेटर मनरेगा), सर्वेश यादव(ऑपरेटर आवास) सहित सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने शपथ ली। वहीं, भारतीय संविधान की 72वीं वषर्गांठ के अवसर पर आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना लालगंज में संविधान दिवस मनाया गया।

पढ़ें: हरदोई: ब्लॉक सभागार में उद्यान विभाग ने आयोजित की कृषि विकास योजना पर गोष्टी

जिसमें राष्ट्रपति की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संविधान की “उद्देशिका” का पाठ किया गया। इसी के साथ आरेडिका महाप्रबंधक विनय मोहन श्रीवास्तव व उच्चाधिकारियों की ओर से संविधान की “उद्देशिका” का पाठ किया गया और आरेडिका के अन्य अधिकारियों और कमर्चारियों ने अपने कायर्स्थल पर ही संविधान की “उद्देशिका” का पाठ किया।

इसके अतिरिक्त प्रशासनिक भवन में भारतीय संविधान के निमार्ण में महापुरुषों की ओर से किए गये महत्वपूर्ण योगदान पर चित्रप्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में आरेडिका के अधिकारियों, कमर्चारियों, महिलाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया और संविधान की “उद्देशिका” व “मौलिक कर्तव्यों” की जानकारी के साथ-साथ संविधान निमर्ताओं के संघर्षों कार्यकुशलता और महत्वपूर्ण योगदान से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त किया।

संबंधित समाचार