रायबरेली: कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस
रायबरेली। जिला कांग्रेस कमेटी के कायार्लय तिलक भवन में संविधान दिवस के अवसर पर डॉ आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर सिविल कोर्ट, रायबरेली के 70 जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री किट रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी की प्रेरणा से सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा के प्रबंधन में कांग्रेस …
रायबरेली। जिला कांग्रेस कमेटी के कायार्लय तिलक भवन में संविधान दिवस के अवसर पर डॉ आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर सिविल कोर्ट, रायबरेली के 70 जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री किट रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी की प्रेरणा से सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा के प्रबंधन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की अध्यक्षता में विधि प्रकोष्ठ के चेयरमैन अम्बरीष बाजपेई की ओर से वितरित किया गया।
इस अवसर शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, निमर्ल शुक्ला, सईदुल हसन, राजकुमार दीक्षित, आर. के. सिंह, घनश्याम शुक्ला, सुनील कुमार, विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी धर्मेद्र शुक्ला, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें..
रायबरेलीः हत्या की कोशिश के मामले में कोर्ट ने आठ लोगों को सुनाई पांच-पांच साल की सजा
19 साल पहले नसीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे देवादीन मजरे बिन्नावा में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया। साथ भी फायरिंग भी हुई थी। मामले में अपर सत्र न्यायाधीश ने आठ आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई और साथ ही 10 हजार का अर्थदंड लगाया।
पढ़ें: रायबरेली: डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
पूरे देवादीन मजरे बिन्नावा निवासी जंग बहादुर पर 28 अप्रैल 2002 को हमला किया गया। हत्या की कोशिश हुई थी इसमें जौग बहादुर का चाचा बृज मोहन भी घायल हुआ था। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। शुक्रवार को एडीसी उमानाथ सिंह ने अपर एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार तिवारी के सामने बहस की। जिस पर न्यायाधीश ने सजा सुनाई। इसके चलते राधे रमण, उसके बेटे अखिलेश, राम नारायण, जय शंकर, दया शंकर, इच्छाशंकर, पुत्तन, पप्पू को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई।
