कांग्रेस की सरकार बनी तो होगा हर वर्ग की समस्याओं का समाधान: रघुवीर सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने की जद्दोजहद में लगी कांग्रेस के झांसी आर्ब्जवर रघुवीर सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आती है तो जनता की सभी समस्याओं का समाधान करेगी। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की महोबा रैली के लिए महोबा …

झांसी। उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने की जद्दोजहद में लगी कांग्रेस के झांसी आर्ब्जवर रघुवीर सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आती है तो जनता की सभी समस्याओं का समाधान करेगी। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की महोबा रैली के लिए महोबा जाने से पूर्व झांसी आर्ब्जवर ने यहां एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने यह संकल्प लिया है कि प्रदेश में जैसे ही कांग्रेस की सरकार आएगी और प्रदेश के हर वर्ग के लिए के लिए जो संकल्प लिए हैं वह पूरे किए जाएंगे।

ये संकल्प पत्र हमने पूरे प्रदेश के अंदर बांट दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है। तब से प्रदेश के गरीब, मध्यम और समाज की 36 बिरादरियों के लिए कोई काम नहीं किया गया है। यहां के लोग गरीबी, बेरोजगार और महंगाई से इतने परेशान हैं कि हर चीज इनसे दूर होती जा रही है। प्रियंका गांधी ने जब से उत्तर प्रदेश का कारोबार संभाला है और महासचिव बनी हैं। उन्होंने संकल्प लिया है कि प्रदेश की जनता के लिए वह सारी समस्याओं को निस्तारित करने का काम करेंगी।

पढ़ें: झांसी रेलवे मंडल के हेतमपुर स्टेशन के पास दुर्ग एक्सप्रेस में लगी आग…

साथ ही कहा कि हमारी सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चली है। वहीं, बुंदेलखंड में जो भी काम हुआ है, वह कांग्रेस के राज में हुआ है। चाहे वह एग्रीकल्चर के क्षेत्र में हो, मेडिकल बनवाने और बुन्देलखंड के लिए 9000 करोड़ का पैकेज राहुल गांधी ने बुंदेलखंड के लिए दिया था। यह बुंदेलखंड की रैली प्रियंका जी ने रखी है। इससे पहले चित्रकूट के अंदर महिला संवाद रखा था।

जिसमें हजारों महिलाएं प्रियंका जी से बात करने के लिए गई थी और उन्हें पूरे प्रदेश की महिलाओं और लड़कियों की समस्याओं को देखते हुए प्रियंका जी ने उनको कहा कि प्रदेश की जो बेटियां प्लस टू में पढ़ती हैं। उनके लिए एक स्मार्टफोन और जो ग्रेजुएशन कर रही हैं। उन बेटियों के लिए एक लैपटॉप की व्यवस्था की जाएगी। स्कूटी की व्यवस्था भी की जाएगी जो इलेक्ट्रिक स्कूटी होगी। जिसको बिना पेट्रोल के चार्ज करके चलाया जा सकता है। साथ ही आशा वर्कर व आंगनबाड़ी की मानदेय राशि नाम मात्र है। उसको बढ़ा कर 10000 किया जाएगा। जिन महिलाओं के नाम गैस के सिलेंडर हैं, उनको साल में तीन सिलेंडर फ्री दिए जाएंगे।

संबंधित समाचार