देश में संविधान के अनुसार लोगों को नहीं मिल रहा न्याय: शिवपाल यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की क्या तैयारी है। प्रेसवार्ता में इस बात का जवाब देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने चुप्पी साधे रखना ही बेहतर समझा। उन्होंने संविधान दिवस के अवसर पर कहा कि देश संविधान के हिसाब से नहीं चला। प्रसपा के प्रमुख महासचिव सूरज यादव …

बाराबंकी। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की क्या तैयारी है। प्रेसवार्ता में इस बात का जवाब देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने चुप्पी साधे रखना ही बेहतर समझा। उन्होंने संविधान दिवस के अवसर पर कहा कि देश संविधान के हिसाब से नहीं चला। प्रसपा के प्रमुख महासचिव सूरज यादव उर्फ़ गामा के छोटे भाई के तिलक समारोह में आये प्रगतिशील पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चुनाव अब नजदीक है समय नहीं बचा है। एक सप्ताह हमारे बोलने का और इंतजार करे।

उन्होंने कहा, हमने चुनाव के मद्देनजर कई जिलों के दौरे किये है। सामाजिक परिवर्तन रथ-यात्रा उत्तर प्रदेश के 60-65 जिलों में जा चुका है, बाकी जिलों में भी जायेगा। संविधान दिवस पर पूछे गये सवालों के जवाब में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि देश अब तक संविधान के अनुसार चला।

सभी पार्टियों को आड़े हाथो लेते हुए उन्होंने कहा कि देश में लोग बोल रहे है, ग़रीबी और बेरोजगारी नहीं समाप्त हुई बल्कि भ्रष्टाचार बढ़ा है। लोग संविधान की कसम यूं खा लेते है लेकिन देश में संविधान के अनुसार लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। जिससे देश पिछड़ता जा रहा है। इस दौरान प्रसपा प्रदेश सचिव सौरभ द्विवेदी, डॉ. विकास यादव, अरविन्द वर्मा, जितेन्द्र सिंह, संजय बख्श, सरदार राजा सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: SSP ऑफिस में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, रस्सी डाल कसने लगी गला, बोली- देवर की लगन आ रही है, खुदकुशी करना चाहती हूं

संबंधित समाचार