कानपुर: एकतरफा प्यार में युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिकठिया गांव में बुधवार देर रात युवक ने एकतरफा प्रेम में फांसी लगा जान दे दी। सिकठिया गांव में हरिहर नाथ शुक्ला के मकान में युवक मनीष गुप्ता किराये पर रहता था। ग्रामीणों के अनुसार मनीष तीन भाइयों में सबसे छोटा था। करीब दो साल पहले मनीष के पिता शिव …

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिकठिया गांव में बुधवार देर रात युवक ने एकतरफा प्रेम में फांसी लगा जान दे दी। सिकठिया गांव में हरिहर नाथ शुक्ला के मकान में युवक मनीष गुप्ता किराये पर रहता था। ग्रामीणों के अनुसार मनीष तीन भाइयों में सबसे छोटा था। करीब दो साल पहले मनीष के पिता शिव प्रसाद गुप्ता की मौत हो गई थी।

मकान मालिक हरिहर नाथ ने बताया कि मनीष अकेले यहां पर रहता था और ट्रक चलाता था। ग्रामीणों के अनुसार मनीष गांव की एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। उसे कुछ दिनों पहले पता चला कि युवती की एक दिसंबर को शादी है तो वह परेशान रहने लगा। बुधवार की देर रात मनीष ने कमरे में रस्सी से पंखे के कुंडे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।

दूसरे दिन गुरुवार सुबह जब मनीष कमरे से नहीं निकला तो मकान मालिक ने जाकर दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। फिर किसी तरह खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। महाराजपुर एसओ राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामले में एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर जान देने की बात सामने आई है।

अधेड़ महिला की ट्रेन से कटकर मौत

गोविंद नगर थाना अंतर्गत दादा नगर फैक्ट्री एरिया चौकी क्षेत्र से गुजर रही झांसी रेलवे लाइन में लगभग 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ महिला की ट्रेन से कटकर मौत घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला ने पटरी पर सर रखकर की खुदकुशी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक महिला की जांच कर पहचान कराने में जुटी जिसकी अब तक कोई पहचान नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें:-यूपी में करदाताओं की बढ़ती तादाद अर्थव्यवस्था में सुधार का द्योतक: वित्त मंत्री

 

संबंधित समाचार