रामपुर : ईओ के खिलाफ व्यापारियों ने निकाला मशाल जुलूस, कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकर्ताओं ने ईओ के खिलाफ पीला तालाब बाजार क्षेत्र से पहाड़ी गेट तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने शाम पांच बजे नगर पालिका ईओ के व्यवहार के विरोध …

रामपुर, अमृत विचार। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकर्ताओं ने ईओ के खिलाफ पीला तालाब बाजार क्षेत्र से पहाड़ी गेट तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने शाम पांच बजे नगर पालिका ईओ के व्यवहार के विरोध में मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन ने कहा कि पीला तालाब बाजार क्षेत्र से पहाड़ी गेट तक मशाल जुलूस एक ऐतिहासिक कदम है।

इस अवसर पर युवा जिलाउपाध्यक्ष शोएब खान शीनू ने कहा कि व्यापारियों के सम्मान के लिए हम अपनी जान की बाजी लगाने को तैयार है। साथ ही बताया कि नगर पालिका ईओ द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न करने के विरोध में रामपुर की जनता व व्यापारी समाज सड़कों पर उतर कर बाजार तक बंद करने को तैयार है। पूरे जनपद में समस्त बाजारों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी कार्रवाई के लिए ज्ञापन प्रेषित किया गया है। इस अवसर पर अरविंद गुप्ता, अतुल शर्मा, नदीम समसी, नासिर मियां, मेहरान, अकरम, अली अहमद, मुकर्रम, फिरोज मियां, नदीम मियां, काकू परवेज खान, राहत अली, शादाब, महेंद्र सैनी, देवेंद्र कुमार सैनी, अमित गुप्ता आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार