विवेचना सक्षम पुलिस अधिकारी से ही करायी जाये: न्यायालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने एक अहम फैसले में कहा कि अक्षम विवेचनाधिकारी के तफ्तीश करने से केस की चार्जशीट व संज्ञान के आदेश को रद नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि विवेचना सक्षम पुलिस अधिकारी को ही करनी चाहिए। न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान ने यह फैसला नितेश कुमार वर्मा …

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने एक अहम फैसले में कहा कि अक्षम विवेचनाधिकारी के तफ्तीश करने से केस की चार्जशीट व संज्ञान के आदेश को रद नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि विवेचना सक्षम पुलिस अधिकारी को ही करनी चाहिए। न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान ने यह फैसला नितेश कुमार वर्मा की याचिका पर दिया है।

याची का कहना था कि उसके व अन्य के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज मामले की प्राथमिकी पीड़िता ने दर्ज कराई थी। बाद में मजिस्ट्रेट के आदेश पर मामले की विवेचना शुरू हुई है। पीड़िता व अन्य गवाहों के बयानों के आधार पर दुष्कर्म के प्रयास का अपराध भी सामने आने पर संबंधित आरोपों की धाराएं बढ़ा दी गईं। फिर चार्जशीट दाखिल कर दी गई। याची की ओर से दलील दी गई कि उक्त विवेचना जिस पुलिस अधिकारी ने किया था वह हेड कांस्टेबल के पद पर था।

पढ़ें: यूपी में करदाताओं की बढ़ती तादाद अर्थव्यवस्था में सुधार का द्योतक: वित्त मंत्री

कहा गया कि राज्य सरकार के 1997 के एक शासनादेश के तहत ऐसे गम्भीर मामले की विवेचना हेड कांस्टेबल नहीं कर सकता। कोर्ट ने कहा कि आरोप पत्र व संज्ञान लेने के आदेश को तब तक निरस्त नहीं किया जा सकता, जब तक यह संतुष्टि न हो जाए कि गैर सक्षम पुलिस अधिकारी की ओर से की गई विवेचना से न्याय के विफल होने की संभावना हो सकती है। इस विधि व्यवस्था के साथ मामले में उठे विवेचक की सक्षमता के मुद्दे पर सवाल का जवाब देकर अदालत ने याचिका खारिज कर दी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव