संभल : विवाद होने पर पिता ने बेटे को मारी गोली, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में दिल्ली से घर पहुंचे पिता का किसी बात को लेकर बेटे से विवाद हो गया। अचानक उसने तमंचा निकाल कर बेटे पर फायर झोंक दिया। गोली उसके कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती …

संभल, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में दिल्ली से घर पहुंचे पिता का किसी बात को लेकर बेटे से विवाद हो गया। अचानक उसने तमंचा निकाल कर बेटे पर फायर झोंक दिया। गोली उसके कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी जाहिद पुत्र रियाजुल उर्फ अख्तर गुरुवार की देर रात घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ही सो रहे थे। उसका पिता रियाजुल उर्फ अख्तर एक महीने पहले दिल्ली गया था। गुरुवार को आधी रात के बाद वह घर वापस आया था। आते ही किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी होने लगी। अचानक रियाज अपने ऊपर से नियंत्रण खो बैठा और तमंचा निकाल कर जाहिद की ओर फायर झोंक दिया।

तमंचे की नाल से निकली गोली उसके कंधे में लगी और रीढ़ की हड्डी के पास से निकल गई। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते वहां भीड़ जुटना शुरू हो गई। उधर पुत्र को गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिजन घायल को तत्काल रजपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और वहां पर भर्ती करवाया। चिकित्सक ने घायल उसकी गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जाहिद के बाएं कंधे में गोली लगी है। आरोपी फरार चल रहा है। उसके खिलाफ एफआईआर पंजीकृत कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार