बरेली: जिला अस्पताल कर्मचारी पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक महिला के पति की संविदा पर नौकरी लगवाकर स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने दबाव बनाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला के विरोध करने पर कर्मचारी ने महिला से नौकरी लगवाने में खर्च में आए लाखों रुपयों की मांग कर दी। रकम का भुगतान करने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मचारी महिला के …

बरेली, अमृत विचार। एक महिला के पति की संविदा पर नौकरी लगवाकर स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने दबाव बनाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला के विरोध करने पर कर्मचारी ने महिला से नौकरी लगवाने में खर्च में आए लाखों रुपयों की मांग कर दी। रकम का भुगतान करने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मचारी महिला के साथ न रहने पर लाखों की अवैध मांग कर रहा है।

महिला ने शुक्रवार को मामले की शिकायत एसएसपी से की है। बारादरी थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने बताया कि दो साल पहले उसकी जान पहचान जिला अस्पताल में तैनात कर्मचारी से हुई थी। कर्मचारी ने उसके पति की बिथरी चैनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा कर्मचारी के पद पर नौकरी लगवाने की झांसा दिया और दो लाख रुपयों की मांग की। रुपये न होने पर भी उसके पति की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फरवरी 2019 में ग्रुप डी में संविदा पद पर नौकरी लगवा दी।

आरोप है कि कुछ समय बाद कर्मचारी ने उस पर दो लाख रुपयों की मांग करनी शुरू कर दी। रकम देने में असमर्थता जताने पर जिला अस्पताल कर्मचारी ने उस पर दबाव बनाते हुए दो साल तक जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। परेशान होकर महिला ने अपना घर बेच दिया और गांव में पंचायत बिठाकर 2.40 लाख रुपये कर्मचारी को दे दिए।

आरोप है कि अब भी कर्मचारी महिला पर साथ रहने का दबाव बना रहा है और विरोध करने पर उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। स्थनीय पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर महिला ने अधिकारियों से मामले की शिकायत की है।

संबंधित समाचार