बरेली: बीजी-करोजन की टीम ने बीटीसी को हराकर अपने नाम किया खिताब
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे कारखाना इज़्ज़तनगर में यंत्रालय क्रीड़ा संघ की ओर से रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें फाइनल मुकाबले में बीजी-करोजन ने बीटीसी को 2-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक राजेश अवस्थी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों …
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे कारखाना इज़्ज़तनगर में यंत्रालय क्रीड़ा संघ की ओर से रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें फाइनल मुकाबले में बीजी-करोजन ने बीटीसी को 2-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक राजेश अवस्थी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता में कारखाना इज़्ज़तनगर की आठ टीमों ने प्रतितभाग किया। प्रतियोगिता के अम्पायर राठी व अभय मोहन कमेंट्रेटर नाज़िश खान रहे। इस अवसर पर उप. मुख्य यांत्रिक इंजीनियर प्लांट नवीन कुमार सिंह, उप.मुख्य यांत्रिक इंजीनियर उत्पादन बलवंत सिंह, कार्य प्रबंधक महेंद्र सिंह, क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, सहायक कार्य प्रबंधक रुपक तिवारी, रणधीर कुमार, एसीएमटी मनीष कुमार श्रीवास्तव, कार्मिक अधिकारी आरके पांडे, वाणिज्य अधिकारी डीएस पावर, डिप्टी सीएमएम अनिल कुमार सक्सेना, डिप्टी एएमएम अखतर रज़ा, कैमरामैन सत्य प्रकाश मिश्रा आदि रहे। क्रीड़ा सचिव सुहेल अली ने आए मेहमानों का अभिनन्दन किया।
प्रतियोगिता के दौरान मनोज कुमार कोहली, अरशद रशीद, मुकेश शर्मा,अजय किशोर श्रीवास्तव, पंकज कुशवाहा, अनिल कटियार, शिव कुमार, शैलेंद्र श्रीवास्तव,चेतन सिंह, रमन, राम किशोर, शैलेंद्र शर्मा, शोएब रज़ा, प्रकाश बिष्ट, मनोज यादव, गिरजा शंकर मो. कमर, मुशीर रियाज़, अनुप सैनी, वसीम मियां, वैभव शुक्ला, अनिल शर्मा, राघवेन्द्र तिवारी, सत्य नारायण आदि मौजूद रहे।
अंत में क्रीड़ा सचिव सुहेल ने बताया कि 9 व 10 दिसबंर को इंटरशाप वालीबॉल प्रतियोगिता होगी। 11 दिसंबर को महिला म्यूजिकल चियर्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
