बरेली: घर से दुकान जा रहे मासूम पर कुत्तों का हमला, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर से दुकान जा रहे एक छोटे बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बच्चे को बचाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से बच्चे को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। भमौरा थाना क्षेत्र स्थित नथक गांव …

बरेली, अमृत विचार। घर से दुकान जा रहे एक छोटे बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बच्चे को बचाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से बच्चे को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

भमौरा थाना क्षेत्र स्थित नथक गांव में मासूम केशव पर अचानक कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। केशव की नानी ने बताया कि वह बदायूं के लालपुर का रहने वाला है। बरेली में लगने वाले चौबारी मेले को देखने के लिए वह नानी के घर आया था और वहीं रुका हुआ था। गुरुवार की शाम वह घर से दुकान पर चीज लेने के लिए जा रहा था। उसी समय कुछ कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

कुत्तों के हमले के बाद केशव की चीख सुनकर तुरंत स्थानीय लोग पहुंच गए और कुत्तों पर लाठियां बरसाते हुए केशव को छुड़ाया। जानकारी होने पर पहुंचे केशव के ननिहाल के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर मासूम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

संबंधित समाचार