बरेली: घर जा रही युवती से छेड़छाड़ के बाद मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। बाजार से घर लौट रही युवती का बाइक सवार मनचलों ने घर तक पीछा किया और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर शोहदों ने युवती से मारपीट की और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तहरीर के आधार पर सुभाषनगर पुलिस ने तीन …
बरेली, अमृत विचार। बाजार से घर लौट रही युवती का बाइक सवार मनचलों ने घर तक पीछा किया और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर शोहदों ने युवती से मारपीट की और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तहरीर के आधार पर सुभाषनगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया कि 24 नवंबर को युवती निजी कार्य से बटलर प्लाजा गई थी। घर लौटते समय बाइक सवार मनोज कुमार सिंह और लवी उर्फ दानिश सक्सेना ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक पीछा करने के बाद दोपहर करीब 3 बजे युवती जब सुभाषनगर पहुंची तो उसने बाइक सवारों को रोकते हुए पीछा करने की वजह पूछी तो युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।
युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी मनोज ने उसके थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवती को बचाया। मनचलों की इस हरकत के बाद युवती ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। युवती ने बताया कि जब वह मामले की शिकायत लेकर सुभाषनगर थाने पहुंती तो मनोज की पत्नी सुषमा ने रास्ते में घेरकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
किसी तरह बचते हुए युवती ने पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर सुभाषनगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
