बरेली: 30 साल बिना समस्या के ट्रैफिक कैसे चलेगा, बनाई योजना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। केंद्र सरकार की ओर से हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर से जुड़ी दिल्ली से आई टीम ने बरेली स्मार्ट सिटी का अर्बन मोबिलिटी प्लान की कार्ययोजना तैयार की। इस प्लानिंग में इस बात पर ज्यादा फोकस रहेगा कि अगले 30 साल में शहर का यातायात कैसे बिना किसी समस्या के चलेगा। टीम ने …

बरेली, अमृत विचार। केंद्र सरकार की ओर से हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर से जुड़ी दिल्ली से आई टीम ने बरेली स्मार्ट सिटी का अर्बन मोबिलिटी प्लान की कार्ययोजना तैयार की। इस प्लानिंग में इस बात पर ज्यादा फोकस रहेगा कि अगले 30 साल में शहर का यातायात कैसे बिना किसी समस्या के चलेगा। टीम ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस कार्यायोजना को लेकर वार्ता कर बिंदुवार रिपोर्ट तैयार की। इस आधार पर पूरी योजना का क्रियान्वयन स्पेशल टीम के माध्यम से किया जाना है।

बरेली को अर्बन मोबिलिटी इंडिया योजना के तहत चयनित किया गया है। यहां पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं लेकिन अभी इन बसों के आने का इंतजार है। बसों के लिए सीबीगंज के पास चार्जिंग सेंटर भी तैयार हो चुका है। स्मार्ट सिटी के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की स्थापना के बाद लोगों को जाम से भी काफी निजात मिलेगी। स्मार्ट सिटी में ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों की निगरानी होगी। चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे और इंटीग्रेटेड लाइटों का लगाने का काम भी पूरा हो चुका है।

दिल्ली से आई टीम के सदस्यों ने नगर निगम के अधिकारियों से तमाम बिंदुओं पर ब्योरा तैयार किया कि शहर में कितने पार्किंग स्थल, वाहन खड़े करने की क्षमता, वाहनों से कितना किराया वसूला जा रहा है। बस स्टॉप कितने बनाए जा चुके हैं। तमाम ब्योरा लेने के बाद टीम रिपोर्ट केंद्र को भेजेगी। दिसंबर में विभागों के बीच संयुक्त मीटिंग होगी और अर्बन मोबिलिटी प्लान को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा। ट्रैफिक लाइट सड़क पर वाहनों के दबाव के हिसाब से यातायात का प्रबंधन भी करेगी।

जनता को मिल जाएगी काफी राहत
अर्बन मोबिलिटी इंडिया योजना की शुरुआत से शहरों में ट्रांसपोर्ट की बेहतर सुविधा देने के लिए अर्बन मोबिलिटी प्लान का खाका तैयार किया जा रहा है। इसके तहत बस रैपिड ट्रांजिट यानी बीआरटी के लिए बस कॉरिडोर बनाया जाना है। परिवहन प्रणालियों के लिए वित्तपोषण की स्थापना, सार्वजनिक परिवहन के लिए हाइब्रिड, इलेक्ट्रिक और गैर-जीवाश्म ईंधन वाले वाहन चलाने की योजना है। सार्वजनिक बाइक शेयरिंग, साइकिल चलाने के लिए ट्रैक, पैदल चलने वालों के लिए पाथ-वे, सब-वे और अंडर पास बनाया जाएगा।

अर्बन मोबिलिटी प्लान के तहत टीम के सदस्यों ने नगर निगम से कुछ ब्योरा मांगा है। उनके दिए गए बिंदुओं के मुताबिक रिपोर्ट बनाई गई है। -संजीव प्रधान, एक्सईएन नगर निगम

संबंधित समाचार