बरेली: प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए छात्रों की नहीं भेजी सूचना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2021-22 की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्ष 2022 की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाओं के लिए सभी महाविद्यालयों से छात्रों की संख्या और बैच की जानकारी मांगी है। हालांकि अधिकांश महाविद्यालयों ने अभी तक सूची नहीं भेजी है। इस पर परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2021-22 की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्ष 2022 की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाओं के लिए सभी महाविद्यालयों से छात्रों की संख्या और बैच की जानकारी मांगी है। हालांकि अधिकांश महाविद्यालयों ने अभी तक सूची नहीं भेजी है। इस पर परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने एक बार फिर से सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को 15 दिसंबर तक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि यदि समय पर सूची नहीं दी गई तो पूर्व की वर्ष की भांति छात्रों की संख्या व बैच निर्धारित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे महाविद्यालय जिनके द्वारा पूर्व में निर्धारित समय के अनुसार उनके महाविद्यालय में आंतरिक परीक्षकों के नाम नियुक्त करने के लिए विश्वविद्यालय को अभिलेख विश्वविद्यालय को प्रेषित नहीं किए हैं। वह किसी दशा में स्वीकार्य नहीं होंगे।

अन्य राजकीय व अनुदानित महाविद्यालयों के नाम उपलब्ध करा दिए जाएंगे। वर्ष 2022 की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाएं पूर्व की भांति अनुक्रमांकों के क्रम में 120 छात्रों के बैच बनाकर करायी जाएंगी। छात्रों के बैचों की संख्या में वर्तमान में प्रवेशित छात्रों की संख्या के आधार पर भेजेंगे। 1 दिसंबर से विश्वविद्यालय के द्वारा छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन कराया जा रहा है। इसके लिए बरेली कॉलेज के अलावा अन्य महाविद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।

मिड टर्म परीक्षा में पहुंचे छात्र
बरेली कॉलेज में दूसरे दिन भी मिड टर्म की परीक्षा में काफी संख्या में छात्र पहुंचे। परीक्षा में आसान प्रश्नपत्र से छात्रों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। किन्हीं कारणों से कुछ छात्र परीक्षा देने से छूट जा रहे हैं।

संबंधित समाचार