रणवीर सिंह स्टारर ‘सर्कस’ की रिलीज डेट हुई आउट, जानें बड़े पर्दे पर कब आएगी फिल्म…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में काम कर रहे हैं। रोहित शेट्टी ने सर्कस को रिलीज करने की तैयारी कर ली है। जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है कि इस फिल्म को रोहित शेट्टी अगले साल 15 जुलाई …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में काम कर रहे हैं। रोहित शेट्टी ने सर्कस को रिलीज करने की तैयारी कर ली है। जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है कि इस फिल्म को रोहित शेट्टी अगले साल 15 जुलाई 2022 को रिलीज करेंगे।

रोहित शेट्टी की यह मूवी सिनेमाघरों में अब तक धमाल मचा रही है। फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी नजर आई, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म सूर्यवंशी के सफल होने के बाद अब रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह की सर्कस को रिलीज करने की तैयारी कर ली है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान रोहित शेट्टी ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी और अब वो इसे रिलीज करने के लिए एकदम तैयार हैं।

पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में करण जौहर ने की उत्तर प्रदेश की तारीफ

जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म सर्कस को रोहित शेट्टी अगले साल रिलीज करेंगे। तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार, ‘फिल्म सर्कस 15 जुलाई 2022 के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। सर्कस रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने सिंबा और सूर्यवंशी के लिए हाथ मिलाया है। सर्कस में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा जैसे कलाकार दिखाई देंगे।’

बताया जा रहा है कि फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। सर्कस के एक गाने में दीपिका, फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के अपने किरदार ‘मीनाम्मा’ की भूमिका में दिखेंगी। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ का रूपांतरण होगी।

संबंधित समाचार