केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ESI डिस्पेंसरी का किया लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ईएस‌आई डिस्पेंसरी भवन का लोकार्पण किया। इससे अब राज्य कर्मचारियों और उनके परिवार को इलाज में सहूलियत मिल सकेगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को रायबरेली पहुंची। जहांपर उन्होंने ईएसआई डिस्पेंसरी और शाखा का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि रायबरेली में सरकार …

रायबरेली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ईएस‌आई डिस्पेंसरी भवन का लोकार्पण किया। इससे अब राज्य कर्मचारियों और उनके परिवार को इलाज में सहूलियत मिल सकेगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को रायबरेली पहुंची। जहांपर उन्होंने ईएसआई डिस्पेंसरी और शाखा का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि रायबरेली में सरकार की ओर से 20 लाख परिवारों को मुफ्त अनाज दिया गया है। साथ ही 5 लाख शौचालय बनाए गए हैं।

वहीं कोरोना टीकाकरण भी अव्वल रहा है। बता दें कि ईएसआई अस्पताल में 15 हजार कर्मचारियों और उनके परिजनों को निशुल्क इलाज की सुविधाएं मिल सकेगी। लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर प्रगतिपुरम में साईं मंदिर के निकट अस्पताल के नए भवन का निर्माण कराया गया था। इसमें कर्मचारी राज्य बीमा योजना का शाखा कार्यालय भी बनाया गया है।

पढ़ें: 29 नवम्बर को चिड़ियाघर का 100वां स्थापना दिवस, इजराइल से तीन जेब्रा पहुंचे लखनऊ के चिड़ियाघर

इसके निर्माण पर 2.27 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं, यहां 2 डॉक्टर चार फार्मेसिस्ट शहीद 22 लोगों की तैनाती है। यहां आने वाले कर्मचारी व उनके परिजनों को निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, प्रदेश के श्रम रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या भी शामिल हुए।

ये है कर्मचारी राज्य बीमा योजना…

कर्मचारी राज्य बीमा योजना ऐसी फैक्ट्रियों, प्रतिष्ठानों, संस्थाओं व इकाइयों पर लागू होता है। जिसमें 10 या इससे ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। इन संस्थाओं में 21000 या इससे कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत पात्र माना जाता है। योजना के तहत संस्थान की ओर से 3.25 कर्मचारियों की ओर से 0.75 फीसदी अंशदान हो देना होता है।

संबंधित समाचार