उन्नाव: जाम में फंसे लोगों ने आक्रोशित होकर तोड़ी पुराने गंगा पुल की दीवार, जानें फिर क्या हुआ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव के शुक्लागंज में जाम के चलते आक्रोशित लोगों पुराने गंगा पुल की दीवार तोड़ दी, जिसकी सुचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बंद करावाया। बता दें कि कानपुर साइड की तरफ राज्य सेतु निगम द्वारा कराये जा रहे आरओवी निर्माण में पिलर ढालने का काम शुरू किया गया। जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ और …

उन्नाव। उन्नाव के शुक्लागंज में जाम के चलते आक्रोशित लोगों पुराने गंगा पुल की दीवार तोड़ दी, जिसकी सुचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बंद करावाया। बता दें कि कानपुर साइड की तरफ राज्य सेतु निगम द्वारा कराये जा रहे आरओवी निर्माण में पिलर ढालने का काम शुरू किया गया। जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ और वहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया। जिससे शुक्लागंज से लेकर नवीन पुल और कानपुर की ओर तक भीषण जाम लग गया। जाम को देख लोग इधर उधर से निकलने की जुगत में लगे रहे। जब उन्होंने पता चला कि कानपुर कैंट की ओर से यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

जिस पर कानपुर जाने वाले लोग आक्रोशित हो गये और पुराने यातायात पुल पर पहुंचे। जहां शुक्लागंज की ओर बनी दीवार को तोड़ दिया। जिसके बाद कानपुर की ओर की भी दीवार तोड़कर आवागमन चालू कर दिया। पुल खुलने की जानकारी शुक्लागंज में सोशल मीडिया से लेकर लोगों में आग की तरह फैल गई। पुल की दीवार टूटने की जानकारी कानपुर प्रशासन को हुई। जिस पर कानपुर की ओर पहुंची पुलिस ने टूटी दीवार की ईंटें दोबारा लगाकर यातायात रोक दिया।

यातायात बंद होने से लोगों को एक बार फिर जाम का दंश झेलना पड़ा। जिससे लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। वहीं जाम की जानकारी पर दिन करीव ग्यारह बजे कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह सकरे मार्ग से ही दोनों तरफ के वाहनों को रोक रोक कर गुजारा। जिससे सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने भेजा जेल

संबंधित समाचार