अयोध्या: 51 केंद्रों पर 44 हजार अभ्यार्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा
अयोध्या। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को सख्त पहरे में जनपद के 51 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। कुल 44 हजार अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में अभ्यार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र के अलावा आईडी प्रूफ और बीएड व बीटीसी की मार्क्सशीट भी लेकर जाना होगा। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के …
अयोध्या। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को सख्त पहरे में जनपद के 51 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। कुल 44 हजार अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में अभ्यार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र के अलावा आईडी प्रूफ और बीएड व बीटीसी की मार्क्सशीट भी लेकर जाना होगा।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस कर्मियों के अलावा एसटीएफ भी सक्रिय है। 51 केंद्रों पर 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 102 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, रविवार को दो पालियों में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की तरफ से पूरी कर ली गई है।
पढ़ें: अमेठी: थानाध्यक्ष व कानूनगो के नेतृत्व में संपन्न हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन
पहली पाली में सुबह दस से दोपहर 12.30 बजे तक चलने वाली परीक्षा में 36 हजार अभ्यार्थी बैठेंगे, जबकि द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 से शाम पांच बजे तक चलने वाली परीक्षा में 19 हजार अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
साथ ही 102 पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक सेंटर पर दो-दो पर्यवेक्षक ड्यूटी निभाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि टेट को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी सेंटर पर पुलिस के अलावा एसटीएफ भी नजर रखेगी। अभ्यार्थियों को प्रवेश पत्र के अलावा आईडी प्रूफ व बीएड/बीटीसी की मार्क्सशीट भी लाना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें….
उन्नाव: ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, पीएम रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा
औरास थाना क्षेत्र के पूरन खेड़ा गांव में रहने वाले साले के तिलक में शामिल होने आए बहनोई की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
