बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में जाने वाले वाहनों को जिलाध्यक्ष और राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
अमेठी। शुकुल बाजार अमेठी जौनपुर में रक्षा मंत्री द्वारा बूथ अध्यक्षों को संबोधित किए जाने वाले आयोजन के लिए मंडल शुकुल बाजार, मंडल रानीगंज, मंडल विश्वकर्मा नगर, मंडल जगदीशपुर सहित विभिन्न मंडलों के बूथ अध्यक्षों को ले जाने वाले वाहन को जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सुरेश पासी ने …
अमेठी। शुकुल बाजार अमेठी जौनपुर में रक्षा मंत्री द्वारा बूथ अध्यक्षों को संबोधित किए जाने वाले आयोजन के लिए मंडल शुकुल बाजार, मंडल रानीगंज, मंडल विश्वकर्मा नगर, मंडल जगदीशपुर सहित विभिन्न मंडलों के बूथ अध्यक्षों को ले जाने वाले वाहन को जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सुरेश पासी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जहां सभी बूथ अध्यक्ष मेरा बूथ सबसे मजबूत की कड़ी में जौनपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बीजेपी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना किया। जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता किसी संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भारतीय जनता पार्टी भारत ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सबसे छोटी कड़ी बूथ को सबसे बड़ी कड़ी मानते हुए बूथ अध्यक्षो ही सबसे बड़ा कार्यकर्ता व बूथ सदस्यों को ही सबसे बड़ा कार्यकर्ता माना जाता है।
उन्होंने कहा मेरा बूथ सबसे मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा। मेरा बूथ सबसे मजबूत के आधार पर मिशन 2022 में भारतीय जनता पार्टी 350 प्लस के साथ दोबारा सरकार बनाएगी और पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर अमेठी संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जहां परिवारवाद वंशवाद व जातिवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। सबका साथ सबका विकास सबका सम्मान भारतीय जनता पार्टी में ही निहित है।
पढ़ें- अयोध्या: 51 केंद्रों पर 44 हजार अभ्यार्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा
उन्होंने कहा किसान और नौजवान को केंद्र में रखकर सरकार विकास बनाती है तथा देश का दिल गांव में बसता है इस को ध्यान में रखते हुए गांव के विकास को गांव को शहरों जैसी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को सच करते हुए अंतोदय भारत अंतिम व्यक्ति और अंतिम पायदान तक विकास का कार्य पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि जौनपुर में होने वाले बूथ सम्मेलन के लिए अमेठी जनपद के सभी बूथ अध्यक्षों को रवाना किया गया है।
