रायबरेली में रोटावेटर से कटकर हुई युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बीती रात खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठा युवक अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिरकर रोटावेटर से कट गया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। बता दें कि बीते गुरुवार की …

रायबरेली। जिले में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बीती रात खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठा युवक अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिरकर रोटावेटर से कट गया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि बीते गुरुवार की रात जयकरन निवासी जगदीशपुर अपने चाचा रामनाथ के साथ खेत जुतवाने गया था। उसके चाचा रामनाथ ट्रैक्टर चला रहे थे। वहीं जयकरन ट्रैक्टर पर बैठा था। ट्रैक्टर पर बैठे-बैठे जयकरन को नींद आ गई और जयकरन ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जब तक उसके चाचा ट्रैक्टर को रोकते तब तक जयकरन रोटावेटर के नीचे आ गया। जिससे जयकरन की रोटावेटर से कटकर मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें: अमेठी: सरकारी राशन की दुकान का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

जैसे इसकी सूचना मृतक के घर वालों को लगी, वैसे ही भारी संख्या में गांव के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों की ओर से जिसका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। शिवगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि सूचना मिली थी, इसके बाद पुलिस गई थी। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे और नहीं कोई कार्रवाई चाह रहे थे, इसलिए पुलिस वापस लौट आई।

चंद महीने में उजड़ गया अंजली की मांग का सिंदूर…

जयकरन की शादी जून 2021 में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कुम्भी गांव के रहने वाले शंकर की पुत्री अंजली के साथ हुई थी। जयकरन की मौत से चंद महीने में अंजली की मांग का सिंदूर उजड़ गया। युवक की मौत उसके सारे सपने चकनाचूर हो गए। जयकरन की मौत से परिजनों के साथ ही अंजली का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार