हल्द्वानी: कैबिनेट मंत्री भगत के बेटे ने करवाई कोरोना संक्रमण की मैराथन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की वजह से देहरादून में कंटनमेंट जोन बना दिए गए हैं। मुख्य सचिव एसएस संधू कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए आदेश जारी कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर मंत्रियों और उनके उत्तराधिकारियों को इन नियमों से कोई मतलब नहीं है। वह इन नियमों से स्वयं को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की वजह से देहरादून में कंटनमेंट जोन बना दिए गए हैं। मुख्य सचिव एसएस संधू कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए आदेश जारी कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर मंत्रियों और उनके उत्तराधिकारियों को इन नियमों से कोई मतलब नहीं है। वह इन नियमों से स्वयं को ऊपर मानकर चलते हैं। चाहें इससे किसी की जान पर आफत बन आए।

शनिवार को देवलचौड़ खाम से कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के बेटे और उनके विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने मैराथन का आयोजन करवाया। कोविड के दौर में इस मैराथन का आयोजन नशामुक्ति के खिलाफ के नाम पर किया गया था लेकिन इसका असली उद्देश्य भाजपा के लिए कालाढूंगी विधानसभा में भाजपा की स्थिति को मजबूत करना था।

सुबह जब मैराथन के लिए पंजीकरण शुरू हुआ तब से कोविड नियमों को लेकर खुले तौर पर मखौल उड़ने लगा। बिना मास्क लगाए और छह फिट की आवश्यक दूरी को छोड़ लोग पंजीकरण कराने पहुंच गए। इस दौरान कार्यक्रम आयोजकों ने इस बात को लेकर कोई सख्ती भी नहीं दिखाई। इसके बाद मैराथन दौड़ के लिए विधायक प्रतिनिधि हरी झंडी दिखाने पहुंच गए। इस दौरान भी हर कोई कोविड नियमों का विरोधी बना हुआ था और कार्यक्रम आयोजकों के चेहरे पर खुशी बनी हुई थी। बाद में मैराथन वापस देवलचौड़ खाम पर ही खत्म हो गई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज