सीतापुर: हत्यारोपी को पकड़ने के लिए लखीमपुर पहुंची पुलिस टीम, जानें फिर क्या हुआ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतपुर। सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहेवा निवासी सुरेश कुमार पुत्र छोटेलाल की शुक्रवार को उसी के भतीजे ने गोली मार कर हत्याकर दी थी। जिसमें हत्यारोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लखीमपुर खीरी पहुंची। इस दौरान हत्यारोपी पुलिस के हाथ नही लगा। पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा …

सीतपुर। सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहेवा निवासी सुरेश कुमार पुत्र छोटेलाल की शुक्रवार को उसी के भतीजे ने गोली मार कर हत्याकर दी थी। जिसमें हत्यारोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लखीमपुर खीरी पहुंची। इस दौरान हत्यारोपी पुलिस के हाथ नही लगा। पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है। बता दें कि सदरपुर थाना क्षेत्र के अहेवा गांव निवासी सुरेश मिश्रा की उसी के भतीजे प्रेमचन्द्र ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से हत्यारोपी फरार है।

आरोप है कि चाचा सुरेश मिश्रा ने अपने भतीजे प्रेमचन्द्र को जेल से छुड़ाने के लिए जमानत में डेढ़ लाख रुपये खर्च किये थे, इसी पैसे को वो पिछले तीन माह से अपने भतीजे प्रेमचन्द्र से मांग रहा था। एसओ का कहना है कि आरोपी प्रेमचन्द्र की तलाश में खीरी निवासी परिवार के कुछ लोगों से भी पूछताछ की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संदिग्ध परिस्थित में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

थाना क्षेत्र में नीम के पेड़ से युवक का शव लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिये शव का दाह संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर निवासी मूलचंद 26 पुत्र शिवराम अविवाहित था। शुक्रवार की रात्रि जमीन के बंटवारे को लेकर परिजनों से विवाद होने के बाद वह घर से लापता हो गया। शनिवार ग्रामीणों ने उसका शव को गांव के ही राजा के खेत मे खड़े नीम के पेड़ में गमछे से लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस को बिना जानकारी दिये शव का दाह संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी ने जानकारी से अनिभिज्ञता जताते हुये बताया ऐसी कोई सूचना नही मिली है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, कारोबार के लिए मिलेगी सब्सिडी

संबंधित समाचार