अमरोहा : जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच 22 केंद्रों पर टीईटी आज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। आज जिले में 22 केद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुल 20378 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों को सेक्टर और जोन में बांट दिया गया है। जिनमें जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था …

अमरोहा, अमृत विचार। आज जिले में 22 केद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुल 20378 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों को सेक्टर और जोन में बांट दिया गया है। जिनमें जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी।

रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। शनिवार को अधिकारियों ने परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सभी केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। आज सुबह 10 बजे से 12:00 तक प्रथम पाली की, जबकि दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा होगी। पहली पाली 22 केन्द्रों पर, जबकि दूसरी पाली 16 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

पहली पाली प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 12000 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में करीब 8,378 अभ्यर्थी भाग लेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षकों की ड्यूटी रहेगी। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की चेंकिंग की जाएगी। प्रवेश पत्र अलावा अभ्यर्थी सिर्फ पेन ही परीक्षा कक्ष में ले जा सकते हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सीसीटीवी से परीक्षा पर नजर रखी जाएगी।

डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केन्द्रों के आसपास धारा 144 लागू है। परीक्षा केंद्रों के बाहर अगर भीड़ मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

संबंधित समाचार