कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, बनाया ये बड़ा प्लान
लखनऊ। कोरोना की तीसरी लहर में नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ को लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले से सतर्क हो गया है। शनिवार को प्रवासी स्वास्थ्य विभाग व एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (एपीएचओ) के साथ स्वास्थ्य विभाग ने चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट में बैठक कर चर्चाएं की। जिसमें नए वैरिएंट को लेकर यह प्लान तैयार किया गया कि एपीएचओ …
लखनऊ। कोरोना की तीसरी लहर में नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ को लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले से सतर्क हो गया है। शनिवार को प्रवासी स्वास्थ्य विभाग व एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (एपीएचओ) के साथ स्वास्थ्य विभाग ने चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट में बैठक कर चर्चाएं की। जिसमें नए वैरिएंट को लेकर यह प्लान तैयार किया गया कि एपीएचओ द्वारा बोटस्वाना, दक्षिण अफ्रीका एवं हांग कांग एवं के अन्तर्गत समस्त यूरोप (यूनाइटेड किंगडम सहित), साउथ अफ्रीका, ब्राजील, बाग्लादेश, चाइना, मारिसस, न्यूजीलैण्ड, जिम्बाम्बे, बेल्जियम से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करने के बाद 15 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में क्वारिंटाइन रखा जाएगा।
कोई यात्री बिना स्क्रीनिंग के एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के लिए लगाया जाएगा। पॉजिटिव केस आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराने व आइसोलेशन में रखे जाएंगे। जबकि निगेटिव आने वाले मरीजों को भी 10 दिन तक घर पर ही रहना होगा बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग विदेश से आने वाले यात्रियों को निगेटिव होने पर घरों में रहने के दौरान निगरानी रखेगी।
महानिदेशक वेद व्रत सिंह ने बताया कि कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह प्लान तैयार कर लिया गया है। केंद्र सरकार से आदेश जारी होने के बाद सख्ती से लागू कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से पूरी तरह अलर्ट है। इस मौके पर डॉ. वी.के. चौधरी, विरष्ठ निदेशक क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, डॉ. मिलिन्ध वर्दधन, जिला सर्विलान्स अधिकारी, सुरेश चन्द्र, विनम्र मेहरोत्रा, सतीश यादव व अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-झांसी: किले से फसाड लाइटें चुराने वालों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
