बरेली: गुटखा न लाने पर कारोबारी के बेटे से मारपीट
बरेली, अमृत विचार। गुटखा लाकर न देने पर पानी प्लांट संचालक ने रियल स्टेट कारोबारी के बच्चे की पिटाई लगा दी। तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने प्लांट संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बीडीए कॉलोनी स्थित प्रगति नगर निवासी अखिलेश उपाध्याय रियल स्टेट कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर …
बरेली, अमृत विचार। गुटखा लाकर न देने पर पानी प्लांट संचालक ने रियल स्टेट कारोबारी के बच्चे की पिटाई लगा दी। तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने प्लांट संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बीडीए कॉलोनी स्थित प्रगति नगर निवासी अखिलेश उपाध्याय रियल स्टेट कारोबारी हैं।
उन्होंने बताया कि 26 नवंबर की शाम करीब 7:15 बजे उनके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। उसी समय कॉलोनी का ही रहने वाला फिल्टर पानी प्लांट संचालक अनुज शराब के नशे में वहां पहुंचा और उनके बेटे से गुटखा मंगाने लगा।
जब बच्चे ने गुटखा लाने से मना कर दिया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पानी प्लांट संचालक ने बच्चे से मारपीट करनी शुरू कर दी।
