मिर्जापुर: चालक की लापरवाही से पलटी स्कूल बस, आधा दर्जन बच्चे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। जिले की अहरौरा थाना क्षेत्र के पड़रवा गांव में शनिवार को स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। जिससे बस में सवार आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चों को बस से बाहर निकाल कर निजी चिकित्सालय में इलाज …

मिर्जापुर। जिले की अहरौरा थाना क्षेत्र के पड़रवा गांव में शनिवार को स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। जिससे बस में सवार आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चों को बस से बाहर निकाल कर निजी चिकित्सालय में इलाज कराया गया।

सोनभद्र जिले के पगीया गांव में संचालित कलावती शिक्षण संस्थान कि बस शनिवार को बच्चों को स्कूल से लेकर उनके घर तक राजगढ़ विकास खंड क्षेत्र के पडरवा, विजनपुर, खोराडीह, खटखरिया, हिनौता, तालर गांव के स्कूली बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए लगभग 12 बजे के आसपास कलावती शिक्षण संस्थान की बस जा रही थी।छोड़ने जा रही थी। बस पड़रवा गांव पहुंचते ही अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर धान की कटाई कर रहे मजदूर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर बच्चों को बस से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें:-वसूली मामले की जांच के सिलसिले में परमबीर सिंह को महाराष्ट्र सीआईडी का बुलावा, पेश होने को कहा

इस स्कूली बस में लगभग 15 बच्चे सवार थे। जिसमें रमन सिंह 15 वर्ष पुत्र नागेंद्र, अलका सिंह 17 वर्ष पुत्री नागेंद्र व ईशा 13 वर्ष पुत्री भूपेंद्र सिंह सभी निवासी पड़रवा,आकांक्षा 13 वर्ष पुत्री उमेश यादव, हर्षित 14 वर्ष पुत्र संदीप यादव व श्रुति यादव 12 वर्ष सभी निवासी विजनपुर को हल्की चोटें लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि चालक की लापरवाही से बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: जिलाधिकारी ने मतदाता फार्मों की फीडिंग की स्थिति का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात