बरेली: नहीं बनी सिटी स्टेशन रोड, विरोध में की नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिटी स्टेशन रोड का निर्माण न होने पर शनिवार को समाज सेवा मंच जन सेवा टीम ने सिटी रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़क पर गड्ढों की वजह से यहां रोज हादसे हो रहे हैं। वाहन और ई रिक्शा भी पलट चुके हैं। …

बरेली, अमृत विचार। सिटी स्टेशन रोड का निर्माण न होने पर शनिवार को समाज सेवा मंच जन सेवा टीम ने सिटी रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़क पर गड्ढों की वजह से यहां रोज हादसे हो रहे हैं। वाहन और ई रिक्शा भी पलट चुके हैं। इससे कई राहगीरों के चोटें भी लगी हैं। क्षेत्रवासियों ने शिकायत की परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई।

नदीम शम्सी ने कहा कि जब तक कमीशनखोरी पर लगाम नहीं कसी जाएगी, तब तक जल्दी सड़कें खराब होती रहेंगी। पहले सड़क को तोड़ा नहीं जाता। सड़क पर दोबारा सड़क डाली जा रही है, जिसकी वजह से सड़क ऊंची हो रही है और दुकाने नीची हो रही हैं। बारिश में बड़े बाजार में कई दुकानों के अंदर पानी भर जाता है।

इस सड़क का भी यही हाल है। घुटनों तक पानी भर जाता है। दुकानों के अंदर भी पानी पहुंचता है। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने कहा कि सिटी स्टेशन के सामने वाली सड़क को गड्डामुक्त करें। इस मौके पर डॉ सीताराम राजपूत, जन सेवा मंच के अध्यक्ष पम्मी वारसी, लकी शाह बॉक्सर, अहमद खान टीटू, अजय गाबा,परवेज़ यार खान, परवेज नूरी, नदीम खान, शोएब खान, मोहसिन इरशाद आदि लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार