बरेली: जीआरएम स्कूल के पास अवैध कब्जा जमाए दुकानदारों को खदेड़ा
बरेली, अमृत विचार। नैनीताल रोड पर जीआरएम स्कूल के पास अवैध कब्जा होने के चलते लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। स्थानीय पार्षद की शिकायत के बाद नगर निगम के प्रवर्तन दल ने कार्रवाई करते हुए सड़कों पर जमे ठेले वालों को खदेड़ दिया। इस सड़क व फड़ पर कब्जा जमाए दुकानदारों …
बरेली, अमृत विचार। नैनीताल रोड पर जीआरएम स्कूल के पास अवैध कब्जा होने के चलते लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। स्थानीय पार्षद की शिकायत के बाद नगर निगम के प्रवर्तन दल ने कार्रवाई करते हुए सड़कों पर जमे ठेले वालों को खदेड़ दिया। इस सड़क व फड़ पर कब्जा जमाए दुकानदारों के बीच खलबली मची रही।
जीआरएम स्कूल के पास में काफी समय से ठेले वालों ने कब्जा कर रखा है। इस वजह से यहां लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था। बताते हैं कि इस वजह से कई बार यहां हादसे भी हो चुके हैं। स्थानीय पार्षद शमीम ने इस संबंध में शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की थी। इसके बाद प्रवर्तन दल के दस्ते ने जयपाल सिंह पटेल के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर ठेले वालों के कब्जे हटाए हुए उन्हें खदेड़ दिया।
नगर निगम की टीम ने चेतावनी दी कि दुकानदारों ने अगर फिर से कब्जा करने की कोशिश की तो उनके ठेले व अन्य सामान को जब्त कर लिया जाएगा। नगर निगम की टीम इन दिनों शहर के विभिन्न हिस्सों में फैले अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भी कांकरटोला सहित दूसरी जगहों पर भी टीम ने कुछ दिन पहले सड़कों पर अवैध कब्जा किए फर्नीचर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
