बरेली: बीडीए अधिकारी का आचरण ठीक नहीं, यहां सब गड़बड़ चल रहा
बरेली, अमृत विचार। बीडीए के एक अधिकारी के खराब आचरण की शिकायत लेकर पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार शनिवार को कमिश्नर के पास पहुंचे। कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि प्रकरण को लेकर बीडी वीसी से वार्ता की जाएगी। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार की अगुवाई …
बरेली, अमृत विचार। बीडीए के एक अधिकारी के खराब आचरण की शिकायत लेकर पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार शनिवार को कमिश्नर के पास पहुंचे। कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि प्रकरण को लेकर बीडी वीसी से वार्ता की जाएगी। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार की अगुवाई में पहले बीडीए कार्यालय पहुंचा। इसके बाद जब बीडीए वीसी के अवकाश पर होने की जानकारी लगी तो सभी मंडलायुक्त से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। यहां पूर्व मंत्री ने ज्ञापन भी दिया।
इसमें कहा गया है कि बीडीए के एक बड़े अधिकारी का आचरण नेताओं और आम लोगों से बेहद खराब रहता है। अभी कुछ दिन पहले ही सपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष से फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था जिसकी ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बोले, एक बड़े अधिकारी का रवैया और आचरण जब आम लोगों और नेताओं के प्रति ऐसा होगा तब सिस्टम में खराबी आ ही जाएगी।
यह भी कहा कि बीडीए में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस पर कमिश्नर ने सोमवार को वीसी को कार्यालय बुलाकर इस संबंध में जानकारी लेने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व प्रवक्ता योगेश यादव, संजीव यादव, समीम पार्षद, सेर सिंह गंगवार, शिव प्रताप, राहुल कश्यप आदि शामिल रहे।
