बरेली: बेटे ने पिता को पीटा, बुजुर्ग ने भागकर बचाई जान
बरेली, अमृत विचार। बुजुर्ग पिता को उसके बेटे ने अपनी पत्नी के साथ पीटा। बेटे की गलत हरकतों की वजह से पिता ने बेटे को संपत्ति से भी बेदखल कर दिया था। पीड़ित पिता ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बेटे की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने …
बरेली, अमृत विचार। बुजुर्ग पिता को उसके बेटे ने अपनी पत्नी के साथ पीटा। बेटे की गलत हरकतों की वजह से पिता ने बेटे को संपत्ति से भी बेदखल कर दिया था। पीड़ित पिता ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बेटे की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए है।
बहेड़ी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ इमामबाड़े के पास रहने वाले महमूद खां शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके चार बेटे है, जिसमें से तीन लड़के दिल्ली में रहकर मजदूरी करते है। एक बेटा उनके साथ घर पर ही रहता है। आरोप है कि वह उनके साथ मारपीट और बदतमीजी करता है, जिससे तंग आकर उन्होंने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर दिया था, लेकिन मोहल्ले वालों के कहने पर उन्होंने फिर से उसे अपने साथ घर पर रख लिया।
आरोप है कि उसके बाद फिर से उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ मिलकर परेशान करने लग। बुजुर्ग के अनुसार 8 अक्टूबर की रात उनका बेटा छत से उन पर पथराव करने लगा। रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की। किसी तरह उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित का आरोप है कि उसने जब बहेड़ी थाने में शिकायत की तो उसके खिलाफ ही पुलिस ने शांतिभग की कार्रवाई कर दी, जिसके बाद पीड़ित ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है।
