अमन त्रिपाठी हत्याकांड की जांच सीबीआई से हो : प्रियंका गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को बांदा के अमन त्रिपाठी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलीं। उन्होंने परिवार को न्याय की लड़ाई में साथ देने का पूरा भरोसा दिलाया। प्रियंका ने कहा कि मुख्यमंत्री मामले की सीबीआई से जांच करायें। पिछले दिनों बांदा के 14 वर्षीय अमन त्रिपाठी की अपहरण के बाद हत्या …

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को बांदा के अमन त्रिपाठी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलीं। उन्होंने परिवार को न्याय की लड़ाई में साथ देने का पूरा भरोसा दिलाया। प्रियंका ने कहा कि मुख्यमंत्री मामले की सीबीआई से जांच करायें। पिछले दिनों बांदा के 14 वर्षीय अमन त्रिपाठी की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अमन के माता-पिता ने पुलिस पर हत्यारोपियों पर राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगाया था।

प्रियंका ने शनिवार को अमन की मां से मिलने के बाद कहा कि वह एक महीने से न्याय मांग रही हैं लेकिन अपराधियों को राजनीतिक सरंक्षण दिया जा रहा है। उन्हें न्याय का हक है। प्रियंका गांधी ने सरकार पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों को संरक्षण देना बंद करिए। मामले की सीबीआई से जांच कराइए। बहुत हो गया है। पूरा प्रदेश देख रहा है कि उत्तर प्रदेश में न्याय व्यवस्था ख़त्म हो रही है।

अखिलेश दंगा कराते थे हम दंगल कराते हैं: अनुराग ठाकुर

समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर खेल और खिलाड़ियों पर ध्यान न देने का आरोप लगाते हुये केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्षियों को दंगे की जगह दंगल का आयोजन रास नहीं आ रहा है। बड़ौत में शनिवार को आयोजित दंगल में नामी गिरामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। आख़िरी कुश्ती 11 लाख रूपये ईनाम की पृथ्वी राज पाटिल महाराष्ट्र और साहिल हरियाणा कैसरी के बीच करीब आधे घंटे तक चली जो बराबरी पर रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक:-अखिलेश दंगा करवाते थे… हम दंगल कराते हैं: अनुराग ठाकुर

 

संबंधित समाचार