बरेली: विवि में पॉल्यों के प्रवेश को निर्देश जारी
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पॉल्यों के प्रवेश के संबंध में कुलपति के आदेश पर कुलसचिव ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार सीटों के सापेक्ष प्रवेश को लेकर बदलाव किया गया है। इस संबंध में कुछ कर्मचारियों में रोष भी है। कुलसचिव ने निर्देश दिया है …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पॉल्यों के प्रवेश के संबंध में कुलपति के आदेश पर कुलसचिव ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार सीटों के सापेक्ष प्रवेश को लेकर बदलाव किया गया है। इस संबंध में कुछ कर्मचारियों में रोष भी है।
कुलसचिव ने निर्देश दिया है कि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विश्वविद्यालय में संचालित बीफार्मा, एमबीए, एमसीए, बीटेक, एलएलएम, एमएड , एमए व एमएससी पाठ्यक्रमों में एक-एक पाल्य को एआईसीटीई व एनसीटीई आदि द्वारा निर्धारित सीटों के अधीन दिया जा सकता है। किसी भी पाठ्यक्रम में शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अर्ह उपलब्ध न होने पर रिक्त सीट परिवर्तित नहीं की जाएगी। सभी प्रवेश 26 नवंबर के बाद रिक्त सीटों पर ही अनुमन्य होंगे।
यदि किसी पाठ्यक्रम में एक सीट रहती है तो फिर पाल्यों की संयुक्त मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। जबकि इस मामले को लेकर कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में सभी पाठ्यक्रमों में एक सीट रिजर्व थी जो निर्धारित सीटों के अतिरिक्त थी।
